Non Inter locking Work (एन.आई. वर्क)
खत्म चंपारण रूट पर आज से नियमित होंगी ट्रेनें
मुजफ्फरपुर-गोरखपुर वाया चकिया, मोतिहारी, सुगौली, बेतिया रेलखंड के नरकटियागंज से चमुआ और महवल-मोतीपुर-पिपराहा के बीच डबल लाइन की कमिशनिंग का काम पूरा किया गया है। इसे लेकर 16 पैसेंजर और मेल-एक्सप्रेस के साथ सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनों का परिचालन बदला गया था, जो आज दिनांक 25.02.2024 से नियमित हो जाएगा।
आपको बताते चले कि 15215-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को भी रद्द रहेगी। इसका परिचालन सोमवार से होगा।
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, हावड़ा -रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस, गोरखपुर- कोलकता एक्सप्रेस, रक्सौल - आनंद विहार, रक्सौल-एलटीटी, सहरसा- आनंद विहार सहित 22 ट्रेनों को परिचालन अब अपने नियमित मार्ग से हो सकेगा।